कश्मीरी महिलाओं पर खट्टर का बयान RSS के प्रशिक्षण का प्रमाण: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

नयी दिल्ली। कश्मीरी महिलाओं के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि यह इस बात का प्रमाण है कि आरएसएस का प्रशिक्षण एक व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कश्मीरी महिलाओं के बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की टिप्पणी निंदनीय है। यह दिखाता है कि आरएसएस का वर्षों का प्रशक्षिण एक कमजोर, असुरक्षित और दयनीय व्यक्ति की सोच को कैसा बना देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिला कोई संपत्ति नहीं हैं कि पुरुषों का उन पर स्वामित्व होगा।’’

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक और 370 झांकी है, सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक बाकी है

गौरतलब है कि धनखड़ ने 2014 में कहा था कि अगर हरियाणा के लड़कों को राज्य में सही जोड़ीदार नहीं मिला तो वह बिहार से उनके लिये दुल्हन लेकर आएंगे। हरियाणा अपने घटते लिंग अनुपात के लिये बदनाम रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह