By अंकित सिंह | Mar 23, 2021
महाराष्ट्र मुद्दे पर राजनीति लगातार जारी है। भाजपा महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसी मसले को लेकर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी खेला हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी मैंने देखा कि महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जहां उन लोगों ने सिर्फ बयान दिया, कोई सवाल ही नहीं लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ भी हो रहा है वह विकास नहीं है बल्कि वसूली है।
महाराष्ट्र जैसे राज्य में बड़े अधिकारियों की पोस्टिंग में वसूली हो रही है, तो हमें लगा मुख्यमंत्री कार्रवाई करेंगे। लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय, एक ईमानदारी महिला अधिकारी को सिविल डिफेंस का डीजीपी बना दिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सचिन वाजे सस्पेंडेड था, करीब 15-16 वर्षों तक, वो शिवसेना का सदस्य बनता है। उसे कोरोना काल में reinstate करते हैं। उसके बाद उन्हें ही 100 करोड़ वसूली का टार्गेट दिया जाता है।