खेलो इंडिया: हरियाणा स्वर्ण पदक की दौड़ में सबसे आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

पंचकुला। हरियाणा ने गुरुवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों की भारोत्तोलन और निशानेबाजी स्पर्धा में एक एक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बढ़त कायम रखी। हरियाणा के 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक हैं जिससे वह पहले स्थान पर चल रहा है। गत चैम्पियन महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, उसने एथलेटिक्स में तीन और तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीते। इससे उसके 31 स्वर्ण, 28 रजत और 23 कांस्य पदक हो गये हैं। हालांकि दिन महाराष्ट्र के धावकों के नाम रहा जिन्होंने दाव पर लगे चार में से तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इससे ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में उसके आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हो गये हैं। सुदेशना शिवांकर ने बालिका 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती