Khushbu Sundar तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया

By रेनू तिवारी | Jul 31, 2025

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ खुशबू सुंदर को तमिलनाडु भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए वह हमेशा उनकी ऋणी रहेंगी। पार्टी पदाधिकारियों में यह फेरबदल तमिलनाडु में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है।

तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं अभिनेत्री खुशबू सुंदर 

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने प्रसिद्ध अभिनेत्री खुशबू सुंदर को बुधवार को पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व सांसद वीपी दुरईसामी, केपी रामलिंगम, शशिकला पुष्पा और एम चक्रवर्ती सहित कई नेता पहले की तरह प्रदेश उपाध्यक्ष बने रहेंगे। इन सभी नियुक्तियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी मिल चुकी है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया, अखिलेश समेत कई विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया

पार्टी ने बताया कि केशव विनायकन प्रदेश संगठन महासचिव के तौर पर, प्रोफेसर रामा श्रीनिवासन प्रदेश महासचिव के रूप में और कराटे आर. त्यागराजन प्रदेश सचिव के रूप में अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, कुल 45 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है जिनमें अधिकतर अपने पदों पर कायम हैं, जबकि खुशबू सुंदर समेत कुछ नयी नियुक्तियां भी की गई हैं।

नैनार नागेन्द्रन ने अप्रैल 2025 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उन्होंने सभी नवनियुक्त और वर्तमान पदाधिकारियों को बधाई दी है। खुशबू सुंदर ने वर्ष 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं और पिछले वर्ष इस पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के निवर्तमान आयुक्त संजय अरोड़ा के लिए विदाई परेड आयोजित

अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा के गठबंधन पर खुशबू ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच हमेशा सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। "हमें खुशी है कि चुनाव लड़ने के लिए हमारे साथ अन्नाद्रमुक जैसा सहयोगी है। बाकी, मुझे लगता है, पार्टी प्रमुख और वरिष्ठ नेता ही फैसला लेंगे।"

यह स्पष्ट करते हुए कि वह पार्टी की अनुमति के बिना गठबंधन के फैसलों पर टिप्पणी नहीं कर सकतीं, खुशबू ने अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय से सीधी अपील की, जिनके साथ उनके लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध हैं। "विजय के लिए एक बहुत ही सरल संदेश है। उसे जानते हुए, मैंने हमेशा उसे अपने छोटे भाई की तरह माना है। देखिए, आपका विचार डीएमके को हराना है, और जब आप डीएमके को हराना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि हम सभी को एकजुट होना होगा।

आप तमिलनाडु में डीएमके की गलत हरकतों और उसकी नाकामी को जानते हैं, और आप उनके खिलाफ इतनी तीखी बातें करते रहे हैं और उन पर हमला करते रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि अगर टीवीके भाजपा और एआईएडीएमके के साथ हाथ मिला ले, तो यह एक बहुत ही समझदारी भरा फैसला होगा।" 

प्रमुख खबरें

बिक्री घटने के डर से McDonalds और KFC ने टाली Price Hike, मुनाफे पर पड़ा असर

Delhi Red Fort कार धमाके के बाद देशव्यापी अभियान, 300 से अधिक संदिग्ध धरे गए

17 दिन फरार रहने के बाद TMC MLA परेशराम दास गिरफ्तार, रेप और धमकी के लगे हैं गंभीर आरोप

Supreme Court का अहम फैसला, 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहने पर लोक सेवक स्वतः निलंबित