दिल्ली पुलिस के निवर्तमान आयुक्त संजय अरोड़ा के लिए विदाई परेड आयोजित

Delhi Police
ANI

विदाई समारोह परेड निवर्तमान आयुक्तों को दी जाने वाली एक पारंपरिक विदाई है। इसमें एक औपचारिक परेड और आयुक्त का भाषण होता है, जिसके बाद प्रतीकात्मक रूप से कार्यभार सौंपा जाता है।

दिल्ली पुलिस के निवर्तमान आयुक्त संजय अरोड़ा के लिए बृहस्पतिवार सुबह नई पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अरोड़ा ने तमिलनाडु, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

उन्होंने एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना के स्थान पर दिल्ली आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले, दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने जून में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि अरोड़ा 31 जुलाई, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

विदाई समारोह परेड निवर्तमान आयुक्तों को दी जाने वाली एक पारंपरिक विदाई है। इसमें एक औपचारिक परेड और आयुक्त का भाषण होता है, जिसके बाद प्रतीकात्मक रूप से कार्यभार सौंपा जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़