Khyber Pakhtunkhwa के पुलिस स्टेशन पर फिदायीन हमला टला, जवानों की जवाबी फायरिंग से भागे हमलावर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षा बलों ने एक पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने देर रात एक बजकर 44 मिनट पर डेरा इस्माइल खान जिले के बंदकोराई पुलिस थाने के मुख्य द्वार पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकरा दी, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

विस्फोट से थाने का मुख्य द्वार नष्ट हो गया और चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया। पास की एक मस्जिद भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा। इससे इलाके में भय और दहशत फैल गई।

थाने के अंदर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिससे हमलावर परिसर में दाखिल नहीं हो सके और उन्हें वहां से भागना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। हमलावरों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट का समय और उससे जुड़ी घटनाएं दिखाई दीं। हमले के बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर फरार हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

प्रमुख खबरें

हैप्पी दिवाली, सैम भाई, गुजराती दोस्त कहे जाने के बाद PM मोदी कुछ इस अंदाज में दी बधाई

RSS प्रमुख Mohan Bhagwat बोले, पारंपरिक ज्ञान से दुनिया को नया विकास मॉडल दे सकता है भारत

राजीव का वो फैसला और चमक गई गौतम अडानी की किस्मत, अब खुद बता दिया उनके बाद कौन होगा गद्दी का दावेदार

बिहार विधान परिषद भर्ती में अनियमितता का आरोप, Jan Suraaj Party ने की जांच की मांग