KIA मोटर्स ने अपनी कार SUV Seltos के दाम बढ़ाए, जानें किमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

नयी दिल्ली। किआ मोटर्स ने अपनी एसयूवी  सेल्टोस  के दाम एक जनवरी से बढ़ा दिए हैं। सेल्टोस के सभी संस्करणों की कीमत में 35,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है। किआ मोटर्स ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि सेल्टोस के विभिन्न संस्करणों के दाम में 25,000 से 35,000 रुपये के बीच वृद्धि की गई है।

दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता कंपनी ने पिछले साल अगस्त में भारत में अपना पहला वाहन सेल्टोस पेश किया था। इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई थी। फिलहाल, सेल्टोस की कीमत 9.89 लाख से 16.29 लाख रुपये के बीच है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के तनाव से कच्चे तेल के दाम बढ़े, भारत पर पड़ेगा महंगाई का असर

उल्लेखनीय है कि मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टोयोटा और रेनो ने पिछले महीने इस बात की घोषणा की थी, वे जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ाएंगी। हालांकि, अभी तक किसी ने भी नई कीमतों की घोषणा नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े