Kiara Advani ने फिल्म Toxic में काम करने के लिए ली इतनी फीस, फिर भी दीपिका और प्रियंका से रह गईं पीछे

By एकता | Mar 21, 2025

अभिनेत्री कियारा आडवाणी, जो जल्द ही मां बनने वाली हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा ने कन्नड़ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' में काम करने के लिए मोटी रकम ली है। इस फीस के साथ ही बॉलीवुड की यह डीवा साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Amaal Mallik के चौंकाने वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, मां Jyothi Malik का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

प्रियंका और दीपिका भी लिस्ट में शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के लिए 23 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। अन्य कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस एसएस राजामौली की अगली फिल्म SSMB29 के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Jaya Bachchan ने अक्षय कुमार की फिल्म Toilet: Ek Prem Katha का उड़ाया मजाक, जमकर हुईं ट्रोल

'टॉक्सिक' के बारे में

'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' नाम की यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश दोनों में एक साथ में बनाई जा रही है। फिल्म में कियारा और यश के अलावा डैरेल डी' सिल्वा और अक्षय ओबेरॉय भी मेन रोल में नजर आएंगे। पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन में हुई देरी के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब