भारी मन से जिम्मी नीशाम ने कहा, खिलाड़ी मत बनना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

लंदन। विश्व कप के रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद मायूस न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशाम ने बच्चों को सलाह दी ,‘‘खिलाड़ी मत बनना ’। यह पहला विश्व कप फाइनल था जो सुपर ओवर तक खिंचा। सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहने के बाद विजेता का फैसला दोनों टीमों द्वारा लगाये गए चौकों छक्कों के आधार पर हुआ। 

नीशाम ने ट्वीट किया कि बच्चों, खिलाड़ी मत बनना। बेकर बन जाना या कुछ और। हट्टे कट्टे होकर 60 साल की उम्र में मर जाना।’’ उन्होंने लिखा कि यह दुखद है। शायद अगले दशक में कोई दिन ऐसा आयेगा जब मैं इस आखिरी आधे घंटे के बारे में नहीं सोचूंगा। बधाई हो ईसीबी क्रिकेट।’’ उन्होंने कहा कि सभी प्रशंसकों को धन्यवाद। हम माफी चाहते हैं कि कप नहीं जीत सके।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!