मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 25 मई तक किल कोरोना-3 अभियान

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अधिकाधिक जनसंख्या तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये 'किल कोरोना-3'' अभियान का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू कर दिया गया है। इस अभियान की अवधारणा सर्दी, खाँसी, बुखार के लक्षणयुक्त रोगियों के प्राथमिक उपचार एवं कोविड-19 के सर्वेलेन्स के लिये की गई है। अभियान का संचालन 7 से 25 मई, 2021 तक किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: गाँवों में माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाकर सख्ती से रोकें कोरोना संक्रमण

ग्राम पंचायतों को प्रेरित किया जाये कि वे जानबूझकर जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एवं होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों द्वारा कोरोना गाइड-लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की राशि के रूप में समुचित दण्ड अधिरोपित करने का संकल्प लें। उल्लंघनकर्ता से राशि की वसूली करें। इस प्रकार वसूल की गई राशि का उपयोग कोरोना प्रबंधन (यथा फेस मास्क, सेनेटाइजर, क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था आदि) में किया जाये।

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सार्थक सिद्ध होगा माधव सेवा केंद्रः विष्णुदत्त शर्मा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अपने क्षेत्रांतर्गत सभी व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण, समीक्षा एवं अनुश्रवण (मॉनीटरिंग) करेंगे। वे 'किल कोरोना-3'' अभियान में समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिये जिम्मेदार होंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अपने जिला अंतर्गत सभी व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण, समीक्षा व अनुश्रवण (मॉनीटरिंग) करेंगे। वे 'किल कोरोना-3'' अभियान में समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिये जिम्मेदार होंगे। उमराव ने कहा है कि 'किल कोरोना-3'' अभियान का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम तथा समस्त जनपद एवं जिलों को कोरोना मुक्त करा है। अत: इस संबंध में संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया जाये।

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं