वनरक्षक की गोली मारकर हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर काला धब्बा- सज्जन सिंह वर्मा

By दिनेश शुक्ल | Feb 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले में वनरक्षक की गोली मारकर हत्या कर देना प्रदेश की शिवराज सरकार और कानून व्यवस्था पर काला धब्बा है। वन माफिया का प्रदेश में ऐसे हौसले बुलंद है कि वह वनकर्मीयों पर ही हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे है। आखिर महू की घटना पूरे प्रदेश के सामने है जब शिवराज सरकार की मंत्री वन माफिया को संरक्षण देती हुई दिखती है। यह कहना है पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा का, वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में वन माफिया हो या रेत माफिया हो सब बेखौफ होकर काम कर रहे है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जिस माफिया को भाजपा की शिवराज सरकार खत्म करने की बात करती है वह माफिया को खत्म करना तो दूर बल्कि उसे संरक्षण देने में लगी है। जिसका परिणाम है कि माफिया बेखौफ है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मुरैना में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में माफिया हावी है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नौटंकी जारी है वह सबके सामने है। मुख्यमंत्री माफिया को जमीन में गाढ़ देने की बात कहते है लेकिन वही माफिया राज्य की कानून व्यवस्था को खत्म करने में लगा है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज जी आप बताएं कि प्रदेश में कानून का राज है या माफिया का जिनके हाथों आप खेल रहे हो यह स्पष्ट करें। 

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई