किम और पुतिन की सीक्रेट डील, अमेरिका पर होगा न्यूक्लियर अटैक?

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2023

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच दुनिया के सामने कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसने न केवल अमेरिका की मुश्किलें बढ़ा दी बल्कि तमाम पश्चिमी देशों को सोचने पर मजबूर कर दिया। नार्थ कोरिया के आधिकारिक भवन में पुतिन के बड़े बड़े फोटो नजर आ रहे हैं। भवन में मौजूद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और उनके साथ मौजूद रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी नजर आए। वहीं उत्तर कोरिया से आई एक अन्य तस्वीर में किम के वो खतरनाक हथियार दिखाई दे रहे हैं जिससे पूरी दुनिया को खतरा है। यहां भी किम जोंग और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु साथ में नजर आए। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दुनिया में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। सवाल ये कि क्या रूस नार्थ कोरिया के साथ मिलकर कोई सीक्रेट प्लानिंग कर रहा है। 

यूक्रेन के साथ युद्ध करते हुए रूस को डेढ़ बरस से ज्यादा बीत चुके हैं। इतने लंबे युद्ध के बाद क्या रूस को अपनी कमजोरी का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि वो अब दुनिया से मदद मांग रहा है। खासकर उन देशों से जिनकी पहचान अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मन के तौर पर होती है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि जब नार्थ कोरिया अपना विक्ट्री डे मना रहा था तो वहां सिर्फ रूस के रक्षा मंत्री ही नहीं चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के मेंबर ली होंगजोंग भी मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: नहीं बाज आ रहे जेलेंस्की! पुतिन के गढ़ में एक बार फिर ड्रोन अटैक

पुतिन-जिनपिंग-किम मिलकर अमेरिका का मुकाबला करेंगे

कहा जा रहा है कि यूक्रेन के खिलाफ जंग में अमेरिका के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश है। ये अमेरिका के लिए आने वाले समय में सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। इसकी वजह भी साफ है। जब रूस की राजधानी मॉस्को में यूक्रेन के हमले से हड़कंप मच गया था। यूक्रेन ने मॉस्को में एक के बाद एक कई ड्रोन अटैक किए। रूस की खुफिया एजेंसी और डिफेंस सिस्टम कुछ नहीं कर सके। जिससे ये माना जाने लगा कि यूक्रेन की हिम्मत के सामने रूस की ताकत कमजोर पड़ती जा रही है। यही वजह है कि रूस नई ताकत की खोज में नॉर्थ कोरिया की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रहा है। 

प्रमुख खबरें

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह

GST काउंसिल की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी

Rahul Gandhi के प्रदर्शन का समर्थन करने पर घिरे CM Satheesan, Kerala BJP ने मांगा इस्तीफा

Allahabad High Court ने शुरू किया Mediation अभियान, 31 दिसंबर तक सुलझेंगे लंबित केस