किम ने दी धमकी, उत्तर कोरिया अपने रुख को बदलने पर कर सकता है विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि उनका देश अमेरिका से अच्छे रिश्ते रखना चाहता है लेकिन यदि वाशिंगटन प्रतिबंध जारी रखेगा तो प्योंगयांग अपना रुख बदलने पर विचार कर सकता है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक पहल की शुरूआत होने के 12 महीने बाद किम ने मंगलवार को अपने नववर्ष संबोधन में यह बात कही। किम ने कहा, ‘‘अमेरिका ने अगर दुनिया के सामने किए अपने वादों को पूरा नहीं किया और हमारे देश के खिलाफ प्रतिबंध और दबाव बढ़ाता रहा तो हमारे पास अपनी संप्रभुता एवं हितों की रक्षा करने के लिए कोई नया रास्ता खोजने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।’’ 


यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में नवनिर्वाचित सांसद तीन जनवरी को लेंगे शपथ, बीएनपी करेगी बहिष्कार

दक्षिण कोरिया के पूर्व उप एकीकरण मंत्री किम ह्यूंग सोक ने कहा कि किम का संबोधन उनकी हताशा को दिखाता है और समझौते पर अभी तक कुछ भी प्रगति नहीं हुयी है। ।उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के कई प्रतिबंध लगे हैं, जिससे परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल हथियारों के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सियोल और वाशिंगटन के बीच एक सुरक्षा संधि है और अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को पड़ोसी देश से सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपने 28,500 सैनिक वहां तैनात कर रखे हैं। किम के बयान पर सोल के एकीकरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हम कोरियाई प्रायद्वीप में पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण और स्थायी शांति तथा उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया के रिश्ते में बेहतरी के लिए किम की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?