तानाशाह किम जोंग का बदला पद, बने उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2021

सोल।उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इस पद पर पहले उनके दिवंगत पिता और दादा भी काबिज रह चुके हैं। संभवत: यह कदम बढ़ती आर्थिक चुनौतियों के बीच उनकी ताकत को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नागरिकों को ‘प्रोत्साहन राशि’ देने का जोर बना रहे जो बाइडेन, 20 जनवरी को हो सकता है ऐलान

कोरिया की आधिकारिक ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के मुताबिक कांग्रेस ने रविवार को बैठक के छठे दिन किम को नए पद से नवाजा। कांग्रेस के बयान में कहा गया कि किम ने ‘‘देश के परमाणु निर्माण योजना को पूरा करने के ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया है।’’ किम पहले से ही पार्टी के शीर्ष नेता हैं। साल 2016 में पार्टी कांग्रेस के दौरान उन्हें पार्टी का अध्यक्ष नामित किया गया था और उससे पहले उन्होंने प्रथम सचिव के पद के साथ पार्टी का नेतृत्व किया। लेकिन वंशवादी शासन वाले देश में महासचिव पद को सांकेतिक रूप से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह पद उनके पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग के पास भी था। किम जोंग उन ने 2011 में जब अपने पिता के निधन के बाद देश का नेतृत्व संभाला तो कुछ विदेशी विशेषज्ञों ने सत्ता पर उनकी पकड़ को लेकर संदेह जताया। लेकिन शुक्रवार को 37 वर्ष के हुए किम ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को फांसी देकर और अपने विरोधियों को रास्ते से हटाकर सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली।

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं