मध्य प्रदेश में 1,200 नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का राजा सूरत में पकड़ा गया

By दिनेश शुक्ल | May 08, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर और जबलपुर में 1200 से अधिक नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह को सरगना को सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर पुलिस शुक्रवार रात को आरोपी को इंदौर लेकर आई। इस गिरोह का खुलासा गुरुवार रात को विजयनगर थाना क्षेत्र में हिरासत में लिए गए एक आरोपी से पूछताछ में हुआ था।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री के ट्वीट पर शिवराज सिंह चौहान ने की उनकी निंदा

नकली रेमडेसिविर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार देर रात इंदौर के विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उन्हीं से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इसमें रीवा निवासी सुनील मिश्रा का नाम सामने आया था। इसके बाद एक टीम सूरत पहुंच गई। सूरत पुलिस ने वहां उसे हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। फार्म हाउस से एक इंजेक्शन 1700 रुपये में बिकता था। गिरोह से जुड़े दलाल इसे 35 से 40 हजार रुपये में बेच रहे थे। सुनील को पुलिस इंदौर लेकर आ गई है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!