सऊदी अरब के शाह सलमान मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

दुबई।सऊदी अरब के शाह सलमान को चिकित्सा संबंधी जांच के लिए रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। कुछ सप्ताह पहले ही अस्पताल में शाह सलमान के पेसमेकर की बैटरी बदली गयी थी। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में शाह सलमान के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात के अधिकारों को नकार रहा अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट, प्रदर्शनकारियों ने निकाली रैली

इसमें केवल यह बताया गया कि शाह सलमान (86) को सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा में किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है, क्योंकि राजशाही के सारे अधिकार उनके पास हैं। शाह सलमान 2015 में सम्राट की गद्दी पर बैठे थे। उसके बाद उन्होंने अपने बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (36) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

PM Modi पर चुनावी बैन की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, छह साल रोक लगाने की मांग

Indian Tourism: संपूर्ण भारत दर्शन का देखते हैं सपना तो इस तरह बनाएं प्लान, खर्च हो सकते हैं इतने रुपए

MDH-Everest की मुश्किल अब अमेरिका में भी बढ़ी

Skin Care Tips: स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है Vitamin C सीरम, जानिए इस्तेमाल का तरीका