भारत की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी, जो काम मिला उसे कर्म समझ कर बखूूबी निभाया

By रेनू तिवारी | Jun 09, 2022

भारत की पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को हुआ था और आज वह अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृतसर में एक पंजाबी व्यवसायी परिवार में जन्मी किरण बेदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 28 मई, 2016 से 16 फरवरी, 2021 तक पुडुचेरी की 24वीं उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह 1972 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुईं थी और 2007 में उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में प्रवेश किया था। उनके जन्मदिन के खास अवसर पर हम आज उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहे हैं जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: 3 बच्चों की मां को पड़ोसी से हुआ प्यार, पति और बेटों ने लाठी से पीट पीट कर की हत्या


हर धर्म का ज्ञान

पंजाबी बिजनेस फैमिली में जन्मीं किरण बेदी की परवरिश धार्मिक नहीं थी। हालाँकि उनका पालन-पोषण हिंदू और सिख दोनों परंपराओं में हुआ था लेकिन वह किसी धर्म को लेकर कट्टर नहीं हैं। वह एक ईसाई स्कूल- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट में पढ़ी इसलिए उन्हें ईसाई कल्चर के बारे में भी काफी जानकारी है। बेदी ने वहां पढ़ाई के साथ साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में भी भाग लिया।

 

इसे भी पढ़ें: गंगा दशहरा के दिन पूजन करने से दस प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है


बचपन से ही थी सहासी

अपने पिता से प्रेरित बेदी ने नौ साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। वह अक्सर अमृतसर में सर्विस क्लब जाती थीं, जहां वह सिविल सेवकों के साथ बातचीत करती थीं। इस चीज ने उन्हें एक सार्वजनिक सेवा करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और उनकी पहली पोस्टिंग 1975 में दिल्ली के चाणक्यपुरी उपखंड में हुई थी। उन्होंने दिल्ली के चाणक्यपुरी में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में अपना करियर शुरू किया।


उनके काम के लिए किरण बेदी को याद किया जाता है 

किरण बेदी को इस वजह से याद किया जाता है क्योंकि किरण बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में अपने सराहनीय काम की वजह से काफी समय से चर्चा में हैं। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर नकेल कसने, राजधानी की यातायात व्यवस्था में सुधार और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के अलावा, वह जेल में उल्लेखनीय सुधारों के लिए जानी जाती हैं। उनके ऑफिसर कार्यकाल के दौरान उन्हें जेल व्यव्स्था को सुधारने की जिम्मेदारी दी गयी थी। तिहाड़ जेल में अपने सुधारों को लेकर दुनियाभर में चर्चा में रहने वाली किरण बेदी को साल 1994 में रमन मैग्सेसे अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।


किरण बेदी ने लिखी हैं कई किताबें 

देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी ने भी कई किताबें लिखी हैं। वह हमेशा छात्रों के लिए प्रेरक सत्र आयोजित करती हैं। बेदी 'इंडिया विजन फाउंडेशन' नाम से एक संस्था भी चलाती हैं। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के कारण वह हमेशा चर्चा के केंद्र में रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, जाने एजिलिबिटी और पूरी डिटेल

Bareilly में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

कॉन्सर्ट में जागो मां गाने पर सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, आयोजक गिरफ्तार