हरियाणा विधानसभा से किरण चौधरी ने दिया इस्तीफा, भाजपा से राज्यसभा चुनाव में उतारे जाने की संभावना

By अंकित सिंह | Aug 20, 2024

हरियाणा की विधायक किरण चौधरी ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें भाजपा द्वारा राज्यसभा उपचुनाव में मैदान में उतारे जाने की संभावना है। कांग्रेस छोड़ने के बाद करीब दो महीने पहले वह भाजपा में शामिल हुई थीं। चौधरी ने मंगलवार को फोन पर कहा कि मैंने विधानसभा सदस्य (विधायक) के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा की पूर्व मंत्री और तोशाम से विधायक चौधरी जून में अपनी बेटी श्रुति और उनके समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: चरखी दादरी विधानसभा सीट से चचेरी बहन और भाजपा नेता बबीता फोगाट के खिलाफ विनेश फोगाट को मैदान में उतारने की तैयारी में है कांग्रेस!

यदि आवश्यक हुआ तो 3 सितंबर को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। चौधरी के इस्तीफे के बाद 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 सदस्य, कांग्रेस के 28 और जेजेपी के 10 सदस्य हैं। विधानसभा में पांच निर्दलीय, इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के एक-एक सदस्य हैं और चार सीटें खाली हैं। भाजपा को निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत और एचएलपी विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स