किरण खेर ने पवन बंसल पर लगाया अफवाहें फैलाने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

चंडीगढ़। चंडीगढ़ से भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर ने शुक्रवार को अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार बंसल पर ये अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया कि उनकी रैलियों में कोई नहीं आता। खेर ने बंसल को यह साबित करने की चेतावनी दी कि कांग्रेस के उम्मीदवार उनसे ज्यादा बड़ी भीड़ बुलाकर दिखाएं। खेर ने कहा, ‘‘शहर में किसी भी जगह पर अकेले पहुंचें और मैं भी बिना किसी के साथ वहां पहुचूंगी। फिर देखते हैं कि कौन भीड़ इकट्ठी करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मेरी रैली में कोई नहीं आता। आपको शर्म आनी चाहिए। क्या कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है या कोई पीआर कंपनी पार्टी की मदद कर रही है।’’ 66 साल की खेर ने दावा किया कि उन्होंने पिछले पांच साल में चंडीगढ़ की जनता के लिए कई विकास कार्य कराये हैं।

इसे भी पढ़ें: पित्रोदा ने 1984 के दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़का है: नकवी

उन्होंने कहा, ‘‘बंसल साहब आप यहां नहीं रहे और दिल्ली में बने रहे। हम जानते हैं कि आप बड़ी पीआर कंपनियों की सेवा ले सकते हैं लेकिन चुनाव काम के आधार पर लड़े जाते हैं। याद रखिए कि भाजपा और किरण खेर 23 मई को बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।’’ चंडीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी किरण खेर और कांग्रेस के बंसल के साथ ही मुकाबले में आम आदमी पार्टी की ओर से हरमोहन धवन खड़े हैं।

खेर ने 2014 के चुनाव में बंसल को 69,642 मतों के अंतर से हराया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान