टेली-लॉ मोबाइल ऐप की अगले सप्ताह शुरुआत करेंगे रिजिजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2021

नयी दिल्ली|  कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने लोगों को उनके अधिकारों का सही दावा करने और कठिनाइयों के समय पर निवारण के लिए मुकदमा पूर्व सलाह के माध्यम से सशक्त बनाने के वास्ते सोमवार को सप्ताह भर का एक अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों को उप्र चुनाव के लिए हाथ मिलाना चाहिए :शिवपाल यादव

यह ऐप लाभार्थियों को सीधे कानूनी सलाह और परामर्श देने वाले वकीलों के पैनल से जोड़ेगा। बयान में कहा गया है कि पूरे देश में एक विशेष लॉगिन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

बयान के अनुसार इसका उद्देश्य कानूनी सलाह और परामर्श की आवश्यकता वाले लोगों को टेली-लॉ सेवाओं की पेशकश करने वाले निकटतम सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर जाने उन्हें टेली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं के माध्यम से कानूनी सलाह और परामर्श लेने को प्रोत्साहित करना है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार तीन कृषि कानून वापस ले ले, यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: अखिलेश यादव

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली