करौली कांड पर सरकार के खिलाफ किरोड़ी लाल का हल्ला बोल, दी ये सख्त चेतावनी

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2022

राजस्थान के करौली में आगजनी और हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई। सत्तारूढ कांग्रेस का कहना है कि ध्रुवीकरण की राजनीति के लिये इस तरह की साजिश रची गई थी जबकि भाजपा ने इस पूरी घटना को सुनियोजित साजिश बताया है। इन सब के बीच करौली में कर्फ्यू की मियाद को 10 अप्रैल तक बढा दी गई है। लेकिन अब इसको लेकर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने मोर्चा खोल दिया है। करौली जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मीणा सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक निष्पक्ष कार्रवाई पूरी नहीं होती है तब तक मैं सांकेतिक धरना दूंगा। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के कोटा में एक रिश्तेदार ने किया नाबालिग का रेप, आजीवन कारावास की सजा

 इसके साथ ही मीणा ने पलायन करने वाले 195 लोगों की लिस्ट भी जारी की और कहा कि संभागीय आयुक्त अभी तक पलायन की घटना से इनकार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मरूधरा में कानून व व्यवस्था की जगह ‘‘तालिबानी शासन’’ ने ले ली है, जहां हिन्दू समुदाय पर्व और त्योहार मनाने में भी हिचकता है। 


प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला