गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, आंदोलन का बड़ा चेहरा थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2022

जयपुर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। बैंसला कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बैंसला के सहयोगियों ने बताया कि गुर्जर आरक्षण को लेकर देश-दुनिया में चर्चा में रहे बैंसला कुछ दिन से बीमार थे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर कब होंगे विधानसभा चुनाव? अमित शाह ने केंद्र प्रशासित राज्य को लेकर बताई अपनी पूरी योजना

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गुर्जर गांधी चले गए, इससे बड़ा दुख गुर्जर समाज के लिए हो नहीं सकता।’’ कर्नल बैंसला से जुड़े रहे शैलेंद्र सिंह धाभाई ने इसे गुर्जर समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘बैंसला ने पिछड़े वर्ग व गुर्जर समाज के लिए चेतना जगाने का काम किया। हमेशा उनके मन में गुर्जर समाज के भले की चिंता रहती थी और वह बहुत ही दृढ़ निश्चयी (व्यक्ति) थे।

प्रमुख खबरें

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां