किसान आंदोलन : फडणवीस ने हस्तियों के ट्वीट का मुद्दा उठाया, देशमुख ने किया बचाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दिल्ली के नजदीक किसानों के आंदोलन को लेकर कुछ विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद भारत के समर्थन में सचिन तेंदुलकर एवं लता मंगेशकर की ओर से किए गए ट्वीट की कथित जांच कराने को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने हालांकि इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के ट्वीट की जांच करने के आदेश दिए थे न कि क्रिकेटर तेंदुलकर और गायिका लता मंगेशकर द्वारा किए गए ट्वीट की।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की आंख की सर्जरी हुई, कहा- ठीक होने की गति धीमी

फडणवीस ने कहा कि देशमुख ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करने से पहले सोचें। देशमुख ने हालांकि फडणवीस के आरोपों से इनकार कर दिया। मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने तेंदुलकर या मंगेशकर की जांच कराने की बात नहीं की थी। मैंने राजनीतिक पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ की जांच कराने की बात कही थी जिसका नाम मैं नहीं ले रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच में 12 लोगों का नाम आया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’ बाद में देशमुख ने कहा कि यह भाजपा का आईटी प्रकोष्ठ है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया