किसान कांग्रेस 23 अक्टूबर को करेगी संसद का घेराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2018

नई दिल्ली। कांग्रेस का किसान प्रकोष्ठ नरेंद्र मोदी सरकार की ‘किसान विरोधी नीतियों’ के खिलाफ आगामी 23 अक्टूबर को ‘संसद घेराव’ करेगा। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इस कार्यक्रम को हरी झंडी प्रदान की। गांधी ने सोमवार को ‘किसान खेत मजदूर कांग्रेस’ के अध्यक्ष नाना पटोले के साथ बैठक की जिसमें मोदी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पटोले ने कहा, ‘‘किसान कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संसद 23 अक्टूबर को संसद का घेराव करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आज इस कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की।’’

 

पटोले ने दावा किया, ‘‘देश का किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों से मोदी जी ने जो वादे किए थे, वो जुमला साबित हुए हैं। एमएसएसपी में बढ़ोतरी का एलान भी झूठा निकला है। किसानों की आत्महत्या बढ़ गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस सरकार को नींद से जगाना चाहते हैं। अगर इसने किसानों की नहीं सुनी तो अगले साल देश का किसान उसे सबक सिखाएगा।’’ 

प्रमुख खबरें

CBSE 10वीं और 12वीं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा, अगर इंटरनेट नहीं है तो परिणाम कैसे चेक करें?

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान टीम में कलह! बाबर आजम-इमाद वसीम में कहासुनी- Video

इमिग्रेशन पर कोई छूट नहीं, जयशंकर के बयान पर कनाडा के मंत्री का पलटवार

Met Gala 2024 | Sabyasachi ने 1965 घंटे लगाकर तैयार की थी मेट गाला के लिए Alia Bhatt की साड़ी, लेकिन एक्ट्रेस ने लुक डिस्क्रिप्शन में कर दी गड़बड़ी