मॉनसून सत्र के बीच जंतर मंतर पर किसानों से शुरू की 'संसद', धरने में शामिल होंगे 200 किसान

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2021

नयी दिल्ली। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 200 किसानों के एक समूह ने मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर बृहस्पतिवार को किसान संसद शुरू की। जंतर मंतर, संसद भवन से कुछ ही दूरी पर स्थित है जहां मॉनसून सत्र चल रहा है। किसानों ने कहा कि किसान संसद आयोजित करने का उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि उनका आंदोलन अब भी जारी है तथा केंद्र को यह संदेश देना है कि वे भी जानते हैं कि संसद कैसे चलाई जाती है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हजारों कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन का प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा, ‘‘(किसान) संसद के तीन सत्र होंगे। छह सदस्यों का चयन किया गया है जिन्हें तीनों सत्र के लिए अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुना जाएगा। प्रथम सत्र में किसान नेता हन्नान मुल्ला और मंजीत सिंह को इन पदों के लिए चुना गया है। अन्य नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि गणतंत्र दिवस की घटना के बाद इस बार किसानों ने कम संख्या में एकत्र होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ना तो हम और ना ही सरकार भारी भीड़ के प्रति सहज है। भोजनावकाश और चाय के लिए भी अवकाश होगा तथा हमारे पास सबकुछ है।’’

प्रमुख खबरें

Pakistan की अकड़ बरकरार, Indian Flights पर 24 July तक जारी रहेगा एयरस्पेस बैन

Bandhu 2.0 रिलीज, Shahid-Kriti-Rashmika की नई Energy पर भारी पड़ी Nostalgia, जमकर ट्रोल हुए स्टार्स

Darjeeling Politics में भूचाल, TMC सहयोगी Anit Thapa का GTA से इस्तीफा, BJP से बढ़ेंगी नजदीकियां?

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train अगले साल भरेगी उड़ान! Ashwini Vaishnaw का बड़ा ऐलान