Kishore Kumar Death Anniversary: संगीत की दुनिया के सरताज थे किशोर कुमार, जादुई आवाज से लाखों दिलों पर किया राज

By अनन्या मिश्रा | Oct 13, 2026

बॉलीवुड के सदाबहार गायक किशोर कुमार का आज ही के दिन यानी की 13 अक्तूबर को निधन हो गया था। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से दुनिया को दीवाना बना दिया था। सिंगिंग के अलावा उन्होंने अभिनय और फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया था। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी इंसान थे। किशोर कुमार हरफनमौला थे और उनको किशोर दा भी कहा जाता था। सिंगिंक की दुनिया में अपना नाम अमर करने वाले किशोर कुमार ने कभी संगीत की शिक्षा नहीं ली। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर सिंगर किशोर कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

संगीत की शिक्षा लिए बने फेमस गायक

किशोर कुमार, दिग्गज अभिनेता किशोर कुमार के भाई थे। अशोक कुमार ने बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली थी। वह चाहते थे कि उनके भाई किशोर भी एक अभिनेता के रूप में पहचान बनाएं। लेकिन किशोर अभिनेता की बजाय पार्श्वगायक बनने की चाहत थी। उन्होंने संगीत की शुरूआती शिक्षा नहीं ली थी। बिना किसी ट्रेनिंग के किशोर कुमार ने आगे चलकर संगीत की दुनिया में वह मुकाम हासिल किया, जो किसी दूसरे के लिए सपने की तरह हो सकता है।

सिंगिंग के साथ-साथ किशोर कुमार ने अभिनय में भी अपनी पहचान बनाई और वह धीरे-धीरे प्रोड्यूसर, लेखक और डायरेक्टर भी बन गए। वह एक मस्तमौला इंसान थे। उनका यह अंदाज इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम हासिल करने के बाद भी बरकरार रहा। किशोर कुमार वही करते थे, जो उनका मन करता था।

फिल्मी सफर

इसके अलावा किशोर कुमार ने 'दूर गगन की छांव में', 'दोस्ती' और 'हकीकत' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि फिल्म 'दूर गगन की छांव में' को लेकर बहुत उम्मीद थी। इस फिल्म में सिंगिंग और अभिनय दोनों के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन भी किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसको दर्शकों का खूब प्यार मिला।

पर्सनल लाइफ

किशोर कुमार ने 4 शादियां की थीं। पहली शादी साल 1950 में गायिका रूमा गुहा ठाकुरता से की, जिससे उनको एक बेटा अमित कुमार था। हालांकि दोनों का रिश्ता साल 1958 में खत्म हो गया था। जिसके बाद साल 1960 में किशोर कुमार ने अभिनेत्री मधुबाला से शादी की थी। उस दौरान मधुबाला गंभीर रूप से बीमार थीं और साल 1969 में मधुबाला की मौत हो गई। जिसके बाद साल 1976 में किशोर कुमार ने योगिता बाली से शादी की, लेकिन शादी के दो साल बाद 1978 में उनका तलाक हो गया। फिर किशोर कुमार ने चौथी और आखिरी शादी साल 1980 में लीना चंद्रावरकर से की थी। जोकि आखिरी समय तक उनके साथ रहीं।

मृत्यु

वहीं 13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार का 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से किशोर कुमार का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Bareilly में Samajwadi Party पर बरसे CM Yogi, माफिया के खात्मे पर विपक्ष को होती है तकलीफ

Jan Gan Man: Ladakh पर बदजुबानी करने वाले China को India ने दिया करारा जवाब, बुरी तरह तिलमिला उठा Dragon

झूठी खबरों पर Delhi Police का एक्शन, Pakistani Handles डीएक्टिवेट और 4 FIR दर्ज

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन बोले- शेखर टुनाइट का मकसद सरकार को निशाना बनाना नहीं, पीएम मोदी पर पूरा भरोसा