महबूबा मुफ्ती की मांग: Kishtwar Rape-Death Case की निष्पक्ष जांच के लिए Crime Branch को सौंपी जाए फाइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आग्रह किया कि किश्तवाड़ में किशोरी से दुष्कर्म और बाद में उसकी मौत के मामले को पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच के लिए अपराध शाखा को सौंपा जाए। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह घटना केवल महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का एक और उदाहरण भर नहीं है, बल्कि “यह हमारे समाज की अंतरात्मा पर एक गहरा आघात है।”

पीडीपी प्रमुख ने उपराज्यपाल सिन्हा से निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले को तुरंत अपराध शाखा को सौंपने की अपील की। किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में जनजातीय समुदाय की 15 वर्षीय एक लड़की का उसके स्कूल शिक्षक द्वारा कई महीनों तक बार-बार कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर गर्भपात कराने की कोशिश के बाद 20 अगस्त को किशोरी की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up: सेलिना जेटली के आउटफिट पर बवाल से लेकर नेपाल त्रासदी पर बिग बी के दर्द तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

BJP-RSS की विचारधारा में है दलितों के प्रति नफरत, Jairam Ramesh का तीखा हमला

Bombay High Court की फटकार: FDA ने Cipla का दवा लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस लिया