पहले ही दिन इस कार की हुई 3500 से ज्यादा की Booking! जानें कीमत और फिचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

ग्रेटर नोएडा। कार बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी किया मोटर्स ने बुधवार को यहां ऑटो एक्सपो में अपनी कार्निवल कार पेश की। कंपनी ने इसे बहुउ्द्देशीय वाहन श्रेणी (एमपीवी) में रखा है। कंपनी ने भारतीय बाजार में कार्निवाल के तीन संस्करण उतारे हैं। इसके प्रीमियम संस्करण की शोरूम कीमत 24.95 लाख रुपये, प्रेस्टीज संस्करण की कीमत 28.95 लाख रुपये और लिमोजीन मॉडल की शोरूम कीमत 33.95 लाख रुपये है।

किया मोटर्स इंडिया ने कहा कि इस कार की बुकिंग खुलने के पहले दिन 1,400 से अधिक बुकिंग मिली थीं। अब तक उसे इस कार के लिए कुल 3500 बुकिंग मिल चुकी हैं। कार्निवल कंपनी की सोनेट कॉन्सेप्ट कार पर आधारित है। यह घरेलू बाजार में 2020 की दूसरी छमाही में उपलब्ध होगी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया