By अभिनय आकाश | Oct 23, 2026
जाति-आधारित भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने वाले 16 वर्षीय छात्र के परिजनों ने शुक्रवार को कोयंबटूर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित शिक्षक और प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी तथा स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की। मृतक, अकिलन, कोयंबटूर के अविनाशी रोड स्थित सरकारी सहायता प्राप्त 'केके नायडू हायर सेकेंडरी स्कूल' में 11वीं कक्षा का छात्र था। वह पीलामेडु इलाके का रहने वाला था। आरोपों के अनुसार, स्कूल में अन्य छात्र अकिलन से दूरी बनाए रखते थे, जबकि एक शिक्षक ने उससे बीफ खाने के बारे में सवाल पूछकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। बताया गया है कि इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक से शिकायत की गई थी, लेकिन कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।