उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार के के शर्मा ने दिया इस्तीफा, प्रदेश चुनाव आयुक्त नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार के के शर्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘के के शर्मा ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें केंद्रशासित प्रदेश का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।’’ बाद में एक सादे समारोह में शर्मा को सिन्हा ने पद की शपथ दिलाई और नयी नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई दी। समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान, राजीव राय भटनागर और बसीर खान, मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और प्रशासनिक सचिव मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार