IPL 2026 से पहले केकेआर को बड़ा झटका, टीम का प्रमुख सदस्य हुआ अलग

By Kusum | Jul 29, 2025

आईपीएल के अगले सीजन को शुरू होने में अभी काफी समय बाकी है। इससे पहले आईपीएल 2024 की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला कर लिया है। उन्हें अगस्त 2022 में टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। पंडित ने ब्रेंडन मैकुलम की जगह ली थी। 2026 में अब वो इस टीम के लिए कोच की भूमिका नहीं निभाएंगे। 

केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरि चंद्रकांत के टीम से अलग होने की वजह से बताई है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, चंद्रकांत ने नए अवसर तलाशने के लिए ये निर्णय लिया है। फ्रेंचाइजी ने अपने हेड कोच को विदा देते हुए लिखा। 

केकेआर ने लिखा कि चंद्रकांत पंडित अब केकेआर के हेड कोच के रूप में बरकरार नहीं रहेंगे। उन्होंने नए अवसर तलाशने का निर्णय लिया है। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं। खासकर 2024 में टीम को आईपीएल खिताब दिलाने और एक मजबूत, जुझारू टीम बनाने में मदद करने के लिए। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन ने टीम पर गहरा असर छोड़ा है। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। 

प्रमुख खबरें

DGCA का बड़ा फैसला: Long-Haul Flights के लिए पायलटों के Flight Duty Time में मिली अस्थायी ढील

Char Dham Yatra: Char Dham पर नया नियम! Gangotri में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, क्या ये सिर्फ शुरुआत है

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं