केकेआर अब खतरनाक टीम है, टीम के पास गंवाने के लिये कुछ नहीं : इयोन मोर्गन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

अबुधाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने रविवार को कहा कि वे इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र के दूसरे चरण में खतरनाक प्रतिद्वंद्वी होंगे क्योंकि उनके पास गंवाने के लिये कुछ नहीं है। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का पहला चरण काफी खराब रहा जिसमें टीम ने सात में से पांच मैच गंवा दिये और टीम तालिका में सातवें स्थान पर है। कप्तान को लगता है कि अब टीम का भाग्य उसके ही हाथ में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व संध्या पर वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में मोर्गन ने कहा, ‘‘हमें इसे बस एक ही तरीके से देखने की जरूरत है कि यहां से अब हर चीज हमारे नियंत्रण में है, पीछे देखने की जरूरत नहीं है। ’’

इसे भी पढ़ें: मलिंगा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया, कहा- खेल के प्रति मेरा प्यार कभी खत्म नहीं होगा

मोर्गन ने कहा, ‘‘अबुधाबी में हम निश्चित रूप से एकजुट हुए हैं और खिलाड़ी अच्छा करने के लिये भूखे हैं और चीजें सही करने के लिये फिट और आत्मविश्वास से भरे हैं। ’’ केकेआर ने न्यूजीलैंड के सीनियर तेज गेंदबाज टिम साउदी को आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की जगह टीम में शामिल किया है। कमिंस ने दूसरे चरण में नहीं खेलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘टिम साउदी अच्छा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है और वह लंबे समय से खेल रहा है, उसे काफी अनुभव है और वह आईपीएल में भी खेल चुका है। उम्मीद करते हैं कि वह टीम के लिये योगदान करेगा। ’’

केकेआर की टीम पिछले सत्र में खराब नेट रन रेट के कारण प्ले-ऑफ स्थान से चूक गयी थी लेकिन कप्तान को लगता है कि उनकी टीम को संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियां रास आयेंगी। मोर्गन ने कहा, ‘‘हम पिछली बार प्ले-ऑफ के लिये क्वालीफाई करने से चूक गये थे, मुझे लगता है कि हम यहां अबुधाबी में घरेलू मैदान जैसा ही महसूस कर रहे हैं। यहां की परिस्थितियां हमें रास आती हैं और यहां हमारे प्रशंसक भी होंगे।

प्रमुख खबरें

शहबाज शरीफ के सामने SCO Summit में PM Modi का दो टूक मैसेज, आतंकवाद Strategic Asset नहीं हो सकता

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया