आईपीएल की तैयारी में जुटी केकेआर , अभ्यास किया शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

नवी मुंबई|  दो बार की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 26 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये अभ्यास शुरू कर दिया।

केकेआर के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ हमने डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी मैदान पर अभ्यास शुरू कर दिया है। अधिकांश भारतीय खिलाड़ी पहुंच गए हैं।उमेश यादव और श्रेयस अय्यर भारतीय टीम का हिस्सा होने के कारण नहीं आ सके हैं और वेंकटेश अय्यर एनसीए में है।’’

समझा जाता है कि कुछ खिलाड़ी अभी भी पृथकवास में हैं और वे एक दिन बाद आयेंगे। अधिकारी ने बताया कि कोई विदेशी खिलाड़ी अभी टीम से नहीं जुड़ा है। श्रेयस केकेआर के कप्तान होंगे।

प्रमुख खबरें

Horoscope 24 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Satya Niketan Building Collapse: Delhi Court ने खारिज की PG संचालक Shubham Tyagi की जमानत

Guru Tegh Bahadur Death Anniversary: हिंद की चादर कहलाए सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर, जानिए शहादत की कहानी

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने से होती है पुण्य की प्राप्ति