अय्यर की आक्रामक पारी की तरह ही खेलना चाहता है केकेआर : मोर्गन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

अबुधाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपना पहला मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ नाबाद पारी उस ‘आक्रामकता’ का प्रतीक है जैसी क्रिकेट उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना चाहती है। आरसीबी को 92 रन पर आउट करने के बाद केकेआर ने सलामी बल्लेबाज अय्यर (नाबाद 41) और शुभमन गिल (48) की पारियों से 10 ओवर शेष रहते ही नौ विकेट से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: विराट के कप्तानी छोड़ने के फैसले का आरसीबी का प्रदर्शन प्रभावित नहीं हुआ : हेसन

मोर्गन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वेंकी ने जिस तरह की पारी खेली, वह बेजोड़ थी। निश्चित तौर पर हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारी टीम में बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रैंडन मैकुलम की तरह खेलना, मतलब आक्रामक होकर खेलना और हम ऐसा ही खेलना चाहते हैं।’’ मोर्गन ने कहा, ‘‘भले ही उसने बहुत आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन उसने अपनी पूरी पारी में नियंत्रण भी बनाये रखा। शुभमन के साथ उसकी पहली विकेट की साझेदारी देखने में मजा आया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत