By रितिका कमठान | Dec 05, 2022
बांग्लादेश दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को एक विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल ने 10वें विकेट का कैच छोड़ा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। केएल राहुल ने ऐसे अहम पल पर कैच छोड़ा जिससे मैच हाथ से निकल गया, जिसके लिए फैंस क्रिकेटर को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
केएल राहुल द्वारा मेहदी हसन मिराज का कैच छोड़ने के बाद उन्होंने 39 गेंदों पर नाबाद 38 रन की मैच विनर पारी खेली। उनके बल्ले से निकले रन के कारण भारत मैच हार गया। मेहदी हसन मिराज ने मुस्ताफिजुर रहमान के साथ आखिरी विकेट के लिए 51 रनों की नाबाद साझेदारी की। हालांकि केएल राहुल ही इस मैच में एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतकीय पारी की मदद से 73 रन बनाए और भारतीय पारी को संभाला था। मगर एक ही झटके में केएल राहुल हीरो से विलेन बन गए। विकेटकीपिंग मे केएल राहुल बुरी तरह से फ्लॉप रहे।
फैंस विकिटकीपिंग में खराब प्रदर्शन करने के लिए केएल राहुल को बहुत ट्रोल कर रहे है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है जिसके जरिए केएल राहुल को ट्रोल किया जा रहा है।