पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, KL राहुल की होगी सर्जरी; मयंक अग्रवाल करेंगे टीम की अगुवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

अहमदाबाद। पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल आंत्रपुच्छ (अपेंडिसाइटिस) में तेज दर्द की शिकायत के बाद सर्जरी औरइलाज के लिए मुंबई रवाना हो गये है। वह लगभग एक सप्ताह से अधिक समय तक खेल से दूर रहेंगे।  राहुल की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल टीम की अगुवाई करेंगे, जिसकी शुरुआत आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से होगी। पंजाब किंग्स की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ राहुल ने कल रात पेट में गंभीर दर्द की शिकायत की और दवा लेने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। उन्हें जांच के लिए आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया, जिसमें पता चला कि उनके अपेंडिसाइटिस में गंभीर समस्या है। ’’ उन्होंने बताया , ‘‘ इसका इलाज सर्जरी से किया जाएगा और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।’’

प्रमुख खबरें

गुजरात सरकार प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 अक्टूबर से शुरू करेगी ‘रिफॉर्म उत्सव’

Vadnagar से Varanasi तक BJP की Sewa Jyoti Yatra, PM Modi के 25 साल का सफर दिखाएगी पार्टी

Vote Theft Controversy: राहुल गांधी ने BJP और Election Commission पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण