अयोध्या मामले में बोले योगी आदित्यनाथ, पता था कि मध्यस्थता प्रयास विफल होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2019

अयोध्या। उच्चतम न्यायालय के यह कहे जाने के एक दिन बाद कि मध्यस्थता पैनल रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का हल नहीं निकाल सका, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें मालूम था कि यह प्रयास विफल होगा। उन्होंने यहां संत-महात्माओं की सभा में कहा कि हमें मालूम था कि इस मध्यस्थता से कुछ निकलने नहीं जा रहा है। लेकिन यह अच्छा है। यदि प्रयास होते हैं तो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि महाभारत से भी पहले भी मध्यस्थता (की कोशिश) हुई थी। लेकिन वह कोशिश विफल रही थी।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का RSS ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री परमहंस रामचंद्र दास की 16 वीं पुण्यतिथि के मौके पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। परमहंस रामचंद्र दास अयोध्या में विवादित स्थान पर राममंदिर के निर्माण के प्रबल पैरोकार थे। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि वह रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर फैसला करने के लिए छह अगस्त से रोजाना सुनवाई करेगा क्योंकि मध्यस्थता से हल तक पहुंचने की कोशिश विफल हो गयी।

प्रमुख खबरें

Rabri Devi ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर महिलाओं को अपमानित करने का लगाया आरोप

Wipro के नए CEO को वेतन, अन्य लाभ के रूप में मिलेगा सालाना करीब 60 लाख डॉलर

Prajwal Revanna Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, जेडीएस ने पार्टी से किया निलंबित

What is Delhi Liquor Policy case Part 6| शराब घोटाले में के कविता का नाम कैसे आया? | Teh Tak