कहीं नाश्ता करते समय आप भी तो नहीं करते यह गलतियां

By मिताली जैन | Jun 25, 2019

नाश्ता न सिर्फ दिन का पहला मील होता है, बल्कि यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण भी होता है। इससे आपको पूरा दिन काम करने की ऊर्जा मिलती है। वैसे भी दिन की किक स्टार्ट के लिए जरूरी है कि आपका ब्रेकफास्ट भी हेल्दी ही हो। पर अक्सर देखने में आता है कि लोग सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में या फिर काम की आपाधापी में अपने नाश्ते के साथ समझौता कर लेते हैं। जो लोग नाश्ता करते भी हैं, उसमें भी कुछ गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में−

सबसे पहले चाय

दिन की शुरूआत में ही कुछ लोगों को चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। खासतौर से, भारतीय घरों में अगर सुबह चाय न मिले तो लगता है कि मानो दिन शुरू ही नहीं हुआ हो। लेकिन एक लंबे गैप के बाद शरीर को एक तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है और वह पानी ही होना चाहिए। सुबह खाली पेट अगर पानी का सेवन न किया जाए तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती है। 


बहुत अधिक मीठा या नमक

कुछ लोगों को नाश्ते में अत्यधिक मीठा खाने की आदत होती है। नाश्ते में बहुत अधिक मीठा खाना अच्छा नहीं माना जाता। कुछ लोग चाय से लेकर केक, पेस्टी आदि में काफी अधिक मीठे का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से बचें। बेहतर होगा कि आप अलग से मीठा लेने की बजाय नेचुरल चीजों से ही मीठे का सेवन करें। वैसे नाश्ते में मीठे की तरह ही नमक का भी अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: विटामिन सी की कमी होने पर हो सकते हैं यह गंभीर रोग

अंडे पर निर्भरता

अंडे को एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट माना गया है क्योंकि इसमें प्रोटीन का स्तर उच्च होता है। लेकिन अंडे का अत्यधिक सेवन परेशानी खड़ी कर सकता है, खासतौर से गर्मी के मौसम में। बेहतर होगा कि आप अन्य खाद्य पदार्थों जैसे नट्स, पीनट बटर या चिया सीड्स आदि की मदद से प्रोटीन को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें। 


बचें इससे

नाश्ते के समय हर किसी को बेहद जल्दी होती है, इसलिए कुछ लोग जल्दी−जल्दी में नाश्ता करते हैं, जिससे खाना सही तरह से न चबाकर खाने से अपच या पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं अगर आप नाश्ता कर रहे हैं तो उस समय अपना ध्यान टीवी या मोबाइल आदि में न रखें। इससे आप ओवरइटिंग कर लेंगे या फिर सही ढंग से नाश्ता नहीं करेंगे, जो आपकी सेहत के लिए उचित नहीं है। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Odisha | Kangana Ranaut की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले-साहस और कर्तव्य की प्रेरणा

Tejas Mk-1A Delay | तेजस विमानों की आपूर्ति में देरी पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh सख्त, HAL और वायुसेना को बैठक कर समाधान निकालने के निर्देश