आरबीआई ने सरकारी ऋण प्रबंधन के तहत 12,604 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां वापस खरीदीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

मुंबई, 28 जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकार के ऋण प्रबंधन अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित नीलामी में 12,604 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद की। आरबीआई की अधिसूचना के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों से कुल 16,959.07 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। इनमें से केंद्रीय बैंक ने 12,604.07 करोड़ रुपये की बोलियों को स्वीकार किया।

इसके अलावा, इससे बैंकों में नकदी उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 27 जुलाई तक बैंकिंग प्रणाली में करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी उपलब्ध थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद