मध्यप्रदेश में इन जगहों को नहीं देखा तो समझ लो कुछ नहीं देखा

By मिताली जैन | Dec 26, 2020

भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। यहां के हर राज्य की अपनी एक अलग विशेषता है, जो आंगतुकों को अपनी ओर खींचती है। वैसे अगर बात मध्यप्रदेश की हो तो इसे लोग भारत के दिल के रूप में भी जानते हैं, क्योंकि यहां पर आपको खाने−पीने से लेकर घूमने, शॉपिंग करने व इतिहास को करीब से जानने का मौका मिलेगा। अगर आप भी अपनी टेवल लिस्ट में मध्यप्रदेश को शामिल कर रहे हैं तो चलिए आज हम आपको मध्यप्रदेश में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं−

मध्य प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक, ग्वालियर कला, संस्कृति और इतिहास में समृद्ध है। यह शहर मध्य प्रदेश पर्यटन का एक प्रमुख हिस्सा है और वास्तुशिल्प चमत्कारों और ऐतिहासिक मील के पत्थर का एक आदर्श मिश्रण है। शहर का सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण ग्वालियर का किला भारत के सर्वश्रेष्ठ किलों में से एक है। यहां पर आप ग्वालियर किले को देखने के अलावा सासबहू मंदिर में जाएं, पाटनकर और सर्राफा बाज़ारों में खरीदारी करें और गुजरी महल पुरातत्व संग्रहालय में समय बिताएं।

ओरछा

मध्य प्रदेश पर्यटन स्थलों के नक्शे पर विचित्र शहर ओरछा, बुंदेला के राजपूतों की पूर्ववर्ती राजधानी है। इसके पास कुछ अद्भुत किले और मंदिर हैं जो राजपूताना वास्तुकला को दर्शाते हैं। यहां पर आप राजा राम मंदिर में एक शानदार शाम की आरती में भाग ले सकते हैं। लक्ष्मीनारायण मंदिर में जाएं, फूलबाग का आनंद लें, बेतवा नदी में बोटिंग करें और ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी करें।

इसे भी पढ़ें: पहली बार विदेश यात्रा पर जाते समय इन बातों का रखें ख्याल

जबलपुर

जबलपुर प्राकृतिक भव्यता से भरा हुआ है। यह मध्य प्रदेश में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जो ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर की पहाडि़यों से घिरा हुआ है। यहां पर आपको अद्भुत झरने से लेकर संगमरमर के चट्टानी आउटर तक और राजसी किलों से लेकर बांधों तक को देखने का मौका मिलेगा।

भोपाल

भोपाल को झीलों का शहर भी कहा जाता ह। यह मध्य प्रदेश के सबसे दिलचस्प पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर कई झीलों, अविश्वसनीय संग्रहालयों, वन्यजीवों के भंडार, और ऐतिहासिक महलों की लंबी सूची है जो इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन गंतव्य स्थान बनाती है। यहां पर आप सैर सपाटा से लेकर नाव की सवारी कर सकते हैं। इसके अलावा वाटर पार्क और केरवा झाल का आनंद लें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter