दिल्ली के निकट घूमने की हैं कई जगहें, जानिए इनके बारे में

By मिताली जैन | May 22, 2021

देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। यहां पर खाने−पीने से लेकर घूमने−फिरने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। शायद यही कारण है कि कई शहरों से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। लेकिन जो लोग यहां रहते हैं, वह छुट्टी के दिन शहरी भीड़भाड़ से दूर कहीं घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे में आप दिल्ली के निकट कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप लम्बी छुट्टी पर नहीं जा सकते तो दिल्ली के निकट इन जगहों पर घूमना एक अच्छा आईडिया हो सकता है−

सुल्तानपुर बर्ड सैन्चुरी वन डे टिप के लिए दिल्ली के पास जाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर आप हरियाली और पक्षियों को देख सकते हैं। इस बर्ड सैन्चुरी में प्रवासी और निवासी पक्षियों की कई प्रजातियाँ पाई जा सकती हैं। सुल्तानपुर बर्ड सैन्चुरी की दिल्ली से दूरी करीबन 45 किमी है। अगर आप यहां पर हैं तो पक्षियों को देखने के अलावा फोटोग्राफी व ट्रेकिंग ट्रेल्स आदि का आनंद ले सकते हैं। 

नीमराना फोर्ट पैलेस

दिल्ली−जयपुर राजमार्ग पर हरियाली के बीच, नीमराना फोर्ट पैलेस, इतिहास का एक भव्य प्रतीक है। दिल्ली के पासऐतिहासिक स्थानों में से, नीमराना वह है जो राजधानी के सबसे करीब है। यह स्थान परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। आप नीमराना फोर्ट पैलेस में आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं। इसकी दिल्ली से दूरी 118 किमी है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में घूमने की यह हैं बेहतरीन जगहें, जानिए इनके बारे में

मथुरा और वृंदावन

मथुरा और वृंदावन राजधानी के 200 किमी के भीतर दिल्ली के पास घूमने के लिए दो अद्भुत स्थान हैं, जो अपने धार्मिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। जबकि मथुरा को भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है, यह वृंदावन है जहाँ माना जाता है कि उन्होंने अपना बचपन बिताया है। यहां पर आप कुसुम सरोवर में डुबकी लगा सकते हैं। श्री कृष्ण जन्म भूमि, जामा मस्जिद, विश्राम घाट, द्वारकाधीश मंदिर, गीता मंदिर और सरकारी संग्रहालय आदि में घूम सकते हैं।

आगरा

आगरा यूपी का एक ऐसा शहर है, जो स्थानीय ही नहीं, विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। मुग़ल बादशाह शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया ताजमहल दुनिया के अजूबों में शुमार किया जाता है और राजधानी से इसकी कनेक्टिविटी इसे दिल्ली के पास सबसे अच्छे पर्यटन स्थानों में से एक बनाती है। अगर आप यहां पर हैं तो ताजमहल के अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, और इतमाद−उद−दौला का मकबरा आदि को भी देख सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन