इन कारणों से हो सकता है हर्निया, बचें आज ही इनसे

By मिताली जैन | Dec 18, 2019

हर्निया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर का कोई अंग सामान्य से अधिक विकसित होने लगता है। वैसे तो आमतौर पर हर्निया पेट में ही ज्यादातर देखा जाता है, लेकिन यह शरीर के अन्य अंगों जैसे जांघ के उपरी हिस्से, नाभि या कमर के आसपास भी हो सकता है। हर्निया का ऑपरेशन के जरिए इलाज संभव है, लेकिन कहते हैं ना कि रोकथाम इलाज से बेहतर है। तो क्यों ना आप भी उन कारणों को जानकर उनसे बचने का प्रयास करें, जिसके कारण आपको हर्निया हो सकता है। चलिए जानते हैं उन वजहों के बारे में−

लंबे समय तक खांसी

अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक खांसी रहती है तो उसे हर्निया होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। लगातार खांसी आपके पेट पर अतिरिक्त दबाव डालती है। इसलिए अगर आपको लगातार खांसी बनी हुई है तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर परामर्श लें और अपना इलाज शुरू करें।


अधिक वजन होना

आपको शायद पता ना हो लेकिन अधिक वजन भी कई बार हर्निया का कारण बनता है। दरअसल, जब व्यक्ति का मोटापा बढ़ने लगता है, तो मसल्स के बीच में फैट जमा हो जाता है, जिससे मसल्स पर प्रेशर पड़ता है।

बढ़ती उम्र

उम्र बढ़ने के साथ−साथ व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। वैसे साठ साल या इससे अधिक उम्र होने पर हर्निया होने की संभावना भी बढ़ जाती है। दरअसल, इस उम्र में व्यक्ति की मांसपेशियां काफी कमजोर हो जाती हैं, जिससे उसे हर्निया हो सकता है। आप समय का चक्र तो पीछे नहीं कर सकते, लेकिन अपने खानपान व व्यायाम से बढ़ती उम्र में भी अपनी मसल्स को फिट रखने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: मधुमेह से छुटकारा पाने के लिए यह हैं आसान लेकिन असरदार तरीके

कब्ज होना

यह सच है कि डाइजेशन में समस्या होने पर व्यक्ति को कब्ज होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कब्ज के कारण आपको हर्निया हो सकता है। जिन लोगों को लगातार कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें हर्निया हो सकता है। दरअसल, कब्ज से पीडि़त व्यक्ति को मल त्याग करने में दिक्कत होती है और वह अतिरिक्त जोर लगाता है, जिससे उसके पेट की मसल्स पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है। अगर आपकी पेट की मसल्स कमजोर होती हैं तो आपको हर्निया हो सकता है।

अन्य बीमारी

अगर आपको किसी अन्य तरह की बीमारी है, जैसे कि किडनी या लीवर में कोई परेशानी तो इससे भी हर्निया होने के चांसेज काफी बढ़ जाते हैं।

भारी सामान उठाना

अगर आपका काम ऐसा है कि आपको जरूरत से ज्यादा वजन उठाना पड़ता है तो भी आपको यह समस्या हो सकती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!

LPG Price Hike पर सरकार का बड़ा दावा- Global Market में लगी आग, फिर भी जनता को राहत