बहुत अधिक आता है गुस्सा तो इन तरीकों से करें उसे कम

By मिताली जैन | Dec 04, 2020

गुस्सा एक ऐसा मनोभाव है, जो हम सभी में कहीं ना कहीं छिपा होता है। विपरीत स्थितियों में अक्सर हम गुस्सा कर बैठते हैं। हालांकि कुछ हद तक गुस्सा करना ठीक भी माना जाता है। जिस तरह हम अपनी खुशी व दुख को दर्शाते हैं, ठीक उसी तरह गुस्से का बाहर आना भी कई मायनों में अच्छा माना जाता है। इससे आपका मन शांत हो जाता है और आप रिलैक्सड हो जाते हैं। लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है, जब आपको बहुत अधिक गुस्सा आता हो। आप हर छोटी बात पर चिढ़कर चिल्लाने लगते हों। ऐसे व्यक्ति के साथ कोई भी नहीं रहना चाहता। हो सकता है कि आपको भी बहुत अधिक गुस्सा आता हो और आप चाहकर भी उसे नियंत्रित ना कर पाते हों। इस स्थिति में आप यहां दिए गए कुछ उपाय अपना सकते हैं−

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या है मिर्गी रोग और कैसे करें इससे बचाव

एकदम से ना बोलें

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अक्सर ऐसा होता है कि जब हमें गुस्सा आता है, तब हम एकदम से बोल पड़ते हैं। लेकिन उस समय हमारे मुंह से कड़वे शब्द ही निकलते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि उस वक्त के लिए हम चुप हो जाएं। हो सकता है कि चुप होने पर हम सामने वाले की स्थिति को बेहतर तरीके से समझ पाएं। इसके अलावा, जब आप थोड़ा शांत हो, तब बोलें।


निकल जाएं बाहर

यह भी एक तरीका है गुस्से को शांत करने का। जब हमें किसी चीज या व्यक्ति पर गुस्सा आ रहा होता है और वह हमारी आंखों के सामने ही रहे तो इससे गुस्सा बढ़ता जाता है। ऐसे में आप कुछ देर के लिए बाहर निकल जाएं। आप चाहें तो एक चॉकलेट या आइसक्रीम खाकर आएं। इससे मन को खुशी मिलती है और गुस्सा भी दूर होता है। देखिएगा, जब आप वापिस लौटकर आएंगे तो आपको खुद में काफी बदलाव महसूस होगा।


करें एक्सरसाइज

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गुस्सा आने पर फिजिकल एक्सरसाइज करना भी एक अच्छा विचार है। शारीरिक गतिविधि तनाव को कम करने में मदद कर सकती है जिससे आप क्रोधित हो सकते हैं। इसलिए, अगर आपको बहुत अधिक गुस्सा आ रहा है तो तेज चलें या फिर दौड़ें। इसके अलावा आप अन्य शारीरिक गतिविधियां करें।

इसे भी पढ़ें: खर्राटों की समस्या को हल्के में ना लें, यह हो सकती है गंभीर बीमारी

रिलैक्सेशन तकनीक

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों को बहुत अधिक गुस्सा आता है, उन्हें नियमित रूप से कुछ रिलैक्सेशन तकनीक को अपनाना चाहिए। मसलन, ऐसे लोगों को डीप ब्रीदिंग, योगा, व ध्यान आदि जरूर करना चाहिए। इससे उनका मन शांत होता है। लगातार इन चीजों के अभ्यास उन्हें धीरे−धीरे गुस्सा कम आने लगता है तो फिर गुस्से को कंटोल करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।


मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Benefits of Yoga: बिस्तर पर करें ये 2 योगासन, 7 दिन में पिघलेगी पेट की चर्बी, महिलाओं के लिए खास

नए साल में Delhi की महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात! Pink Saheli Smart Card से होगी मुफ्त बस यात्रा

Women International Cricket में 10 हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनीं Smriti Mandhana

Multan Sultans की टीम का प्रबंधन करेगा Pakistan Cricket Board