मेथी को लंबे समय तक करना है स्टोर तो इन हैक्स का लें सहारा

By मिताली जैन | Dec 22, 2020

ठंड का मौसम हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना गया है, क्योंकि इस मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं और उनके सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इन्हीं हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है मेथी। जिसका सेवन हम कई रूपों में ठंड के मौसम में करते हैं। हालांकि कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वह सप्ताह की सब्जियां एक साथ लेकर आते हैं। ऐसे में पत्तेदार सब्जियों की फ्रेशनेस एक−दो दिन में ही कम होने लगती है। अगर आप भी मेथी लेकर आए हैं और लंबे समय तक उसे यूं ही हरा−भरा बनाए रखना चाहते हैं तो आप इन हैक्स का सहारा ले सकते हैं−

अगर आप उनमें से हैं, जो सर्दियों में ही नहीं, बल्कि गर्मियों में भी मेथी के स्वास्थ्य लाभ हासिल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप फ्रीजर की मदद ले सकते हैं। फ्रीजर में मेथी को स्टोर करने से उन्हें पूरे साल बेहद आसानी से खाया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें बिल्कुल भी मिट्टी ना रह जाए। इसके बाद आप उसे सुखा लें और फिर सूख जाने के बाद इसे बारीक काट लें। इसकी ठंडल को हटाना ना भूलें। अब आप मेथी की बारीक कटी पत्तियों को एक जिपलॉक प्लास्टिक बैग में रखें और बैग को लॉक करके फ्रिजर में रखें।

इसे भी पढ़ें: बासी व सूखी ब्रेड को फेंकने की जगह इन बेहतरीन तरीकों से करें इस्तेमाल

पेपर टॉवल की लें मदद

अगर आप सप्ताह या दस दिन के लिए मेथी को स्टोर करना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका एकदम सही है। इसके लिए आप पत्तियों को तोड़ लें। ध्यान रखें कि आपको मेथी को वॉश नहीं करना है। इसके बाद आप मेथी की पत्तियों को पेपर टॉवल में लपेट लें और फिर इस पेपर टॉवल को एक प्लास्टिक बैग में रखें। इस प्लास्टिक बैग को लॉक करके एयर टाइट कंटेनर में रखें। आप इस कंटेनर को फ्रिज में रखें। इस तरह आप दस से बारह दिनों तक बेहद आसानी से मेथी के पत्तों को यूं ही फ्रेश बनाए रख सकती हैं। अब जब भी आपका मन हो, पेपर टॉवल से पत्तियां निकालें, उन्हें वॉश करें और इस्तेमाल करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।