रामायण की सीता दीपिका चिखलिया से जानें कुछ मानसून स्किन व हेयर हैक्स

By मिताली जैन | Jul 28, 2021

दीपिका चिखलिया को लोग अधिकतर सीता के नाम से ही जानते हैं। उन्होंने रामायण में सीता का किरदार निभाया था और उनके इन ऑइकॉनिक किरदार को लोग आज भी याद रखते हैं। वैसे दीपिका चिखलिया एक ऐसी अदाकारा हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी एक्टिविटीज के साथ ब्यूटी टिप्स भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मानसून के लिए ब्यूटी व हेयर हैक्स शेयर किए। तो चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में−


रूसी से मिलेगी मुक्ति

अगर आप मानसून में रूसी की समस्या से परेशान हैं तो दीपिका चिखलिया के बताए इन नुस्खों को आजमाएं। दीपिका चिखलिया के अनुसार, रूसी से छुटकारा पाने के लिए आप शैम्पू करने के बाद स्कैल्प में सेब के सिरक के अप्लाई करें। इसके अलावा, रूसी के लिए दही भी बेहद अच्छी तरह से काम करती है। इसके लिए आप दही व गुड़ का एक मिश्रण तैयार करके उसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।


बनाएं हेयर मास्क

मानसून में बालों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए आप एक दीपिका चिखलिया का बताया हुआ एक हेयर मास्क भी बना सकती हैं। इसके लिए आप एक पका केला लेकर उसे मैश करें। साथ ही इसमें एवोकाडो को भी मैश करें और बालों पर हेयर मास्क की तरह लगाएं। कुछ देर बाद इसे बालों पर लगे रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें। हालांकि, इसके बाद चार से छह घंटे तक बालों में ऑयलिंग करने से बचें।


मिनिमम हो फाउंडेशन

वहीं अगर स्किन केयर हैक्स की बात हो तो दीपिका चिखलिया के अनुसार, इस मौसम में फाउंडेशन को जितना हो सके, मिनिमम ही रखें। थिक फांउेडशन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। इसके अलावा, क्रीम्स व लोशन भी जेल बेस्ड होने चाहिए।


स्किन क्लीनिंग पर फोकस

इस मौसम में स्किन की क्लीनिंग पर फोकस करना बेहद आवश्यक है। इसलिए मिसेलर वॉटर या क्लींजिंग मिल्क की मदद से स्किन को अच्छी तरह साफ करें। साथ ही स्किन को हाइडेट करना बिल्कुल भी ना भूलें। यह आपकी स्किन के लिए बेहद आवश्यक है। इसके अलावा, सन प्रोटेक्शन पर भी पूरा ध्यान दें।


मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा