डिलीवरी के बाद सेहत ही नहीं, स्किन भी करें पूरी केयर

By मिताली जैन | Oct 01, 2020

जब एक महिला मां बनती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद महिला को अपनी सेहत का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत होती है। अमूमन देखने में आता है कि अपने स्वास्थ्य व नवजात शिशु का ध्यान रखने के चक्कर में महिला इतना बिजी हो जाती है कि वह अपनी स्किन की उपेक्षा करने लगती है। लेकिन हमेशा की तरह आपकी स्किन भी केयर मांगती है। इतना ही नहीं, इस दौर में महिला को कभी देर रात तक जागना पड़ता है तो कभी उसका पूरा दिन काफी बिजी और तनावपूर्ण होता है, जिसका असर उसकी स्किन पर भी नजर आता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी स्किन का भी पूरा ख्याल रखें। तो चलिए आज हम आपको न्यू मॉम के लिए कुछ स्किन केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं−

स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि अमूमन महिलाएं अपनी स्किन की क्लीनिंग पर पूरा ध्यान नहीं देतीं। जबकि, स्किन को क्लीन करना बेहद ही आवश्यक है। आप भले ही घर में हैं या फिर आपने जॉब पर जाना शुरू कर दिया है, लेकिन क्लींजिंग के जरिए आप अपनी स्किन पर मौजूद सभी तरह की गंदगी को आसानी से दूर कर सकती हैं। क्लींजिंग के आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार किसी फेस वॉश का चयन कर सकती है। दिन में दो बार स्किन को क्लीन करना काफी है।

मॉइश्चराइज

क्लीनिंग के बाद बारी आती है स्किन को मॉइश्चराइज करने की। इसके लिए आप किसी अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा स्किन को हाइडेट करने के लिए आप दिनभर में खूब सारा पानी पीएं। यह आपकी स्किन व सेहत दोनों को ही लाभ पहुंचाएगा। स्किन को हाइडेट करने के साथ−साथ उसे ग्लोइंग बनाने में पानी का एक अहम् रोल होता है।

इसे भी पढ़ें: चाहिए यंग और ब्यूटीफुल स्किन तो घर पर बनाएं यह फेस मास्क

ऐसा हो आपका मेकअप

स्किन केयर एक्सपर्ट कहते हैं कि अब आप एक मां बन चुकी हैं और इसलिए शायद आपके पास इतना वक्त ना हो कि आप मेकअप करने में काफी समय व्यतीत करें। इसके लिए आपको मेकअप को कुछ ऐसा करना चाहिए, जिसमें आपको काफी कम समय लगे और रिजल्ट भी बेस्ट मिले। मसलन, आप ऐसा फाउंडेशन चुनें, जिसमें एसपीएफ शामिल हो। इससे आपको एसपीएफ और फाउंडेशप अप्लाई करने के लिए अलग−अलग समय व्यतीत नहीं करना पड़ेगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा