किचन के अलावा वेजिटेबल ऑयल को इस्तेमाल करने का यह है बेहतरीन तरीका

By मिताली जैन | Oct 23, 2020

वेजिटेबल ऑयल को यूं तो किचन में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से खाने के टेस्ट को एन्हॉन्स किया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। घर में कई छोटी−बड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए इसकी मदद ली जा सकती है। इसलिए आपको अपने घर में हमेशा वेजिटेबल ऑयल रखना चाहिए। अगर आप वेजिटेबल ऑयल के अलग−अलग इस्तेमाल के बारे में नहीं जानते हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं−

कई बार ऐसा होता है कि किचन में जार का ढक्कन टाइट हो जाता है और फिर उसे खोलने में काफी मेहनत लगती है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसी स्थिति न आए तो ऐसे में आप वेजिटेबल ऑयल की मदद ले सकते हैं। इसे लिड व जार के टॉप पर लगाने से फिर ढक्कन जाम नहीं होगा।

जब नापें चीजें

किचन में खाना बनाते हुए वह तभी अच्छा बनता है, जब उसे नापकर बनाया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मोटे या चिपचिपे पदार्थों को मापते हैं तो वह काफी सारा कप पर ही चिपक जाता है और फिर उसे निकालने में काफी मैसी हो जाता है। ऐसे में आप इस हैक की मदद लें। मसलन, शहद, जैम, सिरप और अन्य चिपचिपा सामान मापने से पहले कप के अंदर उंगलियों की मदद से वेजिटेबल ऑयल की पतली परत लगाएं। इससे आपके लिए उसे मापना और उसे निकालना काफी आसान हो जाएगा।

हाथों से हटाएं पेंट

जब पेंटिंग की जाए और हाथों पर पेंट ना लगे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में वेजिटेबल ऑयल आपके काम आएगा। बस अपने हाथों में थोड़ा सा वनस्पति तेल डालें, इसे रगड़ें, और इसे लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें। फिर हमेशा की तरह अपने हाथों को धो लें। पेंट आसानी से निकल जाएगा। इतना ही नहीं, यह आपके हाथों को नरम या चिकना भी बनाएगा।

इसे भी पढ़ें: बेडशीट हो गई है पुरानी तो उसे बिस्तर पर बिछाने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल

विकर फर्नीचर को रखें सुरक्षित

विकर फर्नीचर को अधिक केयरिंग की जरूरत होती है। अगर इसे मॉइश्चराइज ना किया जाए तो इससे यह सूख सकता है और टूट सकता है। ऐसे में उसे हाइड्रेट करने और अपने विकर फर्नीचर की सुरक्षा करने का एक आसान तरीका थोड़ा वनस्पति तेल का उपयोग करना है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी