जानिए सितंबर में किस ग्रह की बदलेगी चाल और कौन होगा वक्री

By मिताली जैन | Sep 08, 2022

जब दिन, सप्ताह या महीना बदलता है तो इससे ग्रहों की चाल भी बदलती है। इन ग्रहों की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन पर भी एक गहरा प्रभाव पड़ता है। इस साल सितंबर माह में भी कई बड़े ग्रहों में परिवर्तन होने के कारण विभिन्न राशियों में शुभ-अशुभ का योग भी बन रहा है। इतना ही नहीं, इस महीने में 1 ग्रह की वक्री होगा। जब ग्रह वक्री होता है तो वह टेढ़ी चाल चलने लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन से ग्रह है, जो इस महीने में राशि बदलेंगे-

इस माह में 10 सितंबर 2022 को सबसे पहले बुध ग्रह मार्गी से वक्री होगा। बता दें कि बुध ग्रह का सीधा संबंध वाणी और बुद्धि से है। जब यह ग्रह वक्री होगा तो कन्या राशि वालों पर लोगों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: जानिए किस तरह बने गणेश जी प्रथम पूज्य

सिंह राशि पर दिखेगा प्रभाव

15 सितंबर को शुक्र ग्रह अस्त होगा। शुक्र ग्रह का संबंध व्यक्ति की लग्जरी लाइफ, प्रेम व रोमांस से होता है।ये ग्रह इस समय सिंह राशि में है और 15 सितंबर के दिन शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त हो जाएगा। जब ऐसा होगा, तो इसका सीधा प्रभाव लोगों की लव लाइफ पर देखने को मिलेगा। 

सूर्य ग्रह में होगा बदलाव

17 सितंबर 2022 में सूर्य ग्रह में परिवर्तन होगा। यह ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो इससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन और बुध के साथ युति बनने से कई लोगों को इसका शुभ फल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: सितंबर माह में सूर्य और शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि में होगा इसका असर

शुक्र ग्रह भी बदलेगा राशि

24 सितंबर के दिन शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जब शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो इससे त्रिग्रही योग बनेगा। इस राशि में पहले से सूर्य और बुध की युति रहेगी। जब शुक्र ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो त्रिग्रही योग होने से इस राशि वाले लोगों के जीवन में कई परिवर्तन होंगे।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच

Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे

Pune में Cocktail 2 प्रमोशन के दौरान Shahid-Kriti-Rashmika को देख बेकाबू हुए Fans, धक्का-मुक्की में फंसे स्टार्स