कहीं आप गर्भवती तो नहीं, इन संकेतों से पहचानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

गर्भधारण करना किसी भी स्त्री के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है। आमतौर पर, जब एक महिलाके पीरियड्स मिस हो जाते हैं तो उसे ऐसा लगता है कि वह गर्भवती हो गई है। यकीनन गर्भावस्था में महिला कोपीरियड्स नहीं आते और इसलिए इसे गर्भधारण का सबसे पहला और प्रमुख लक्षण माना जाता है। लेकिन इसकेअलावा भी ऐसे कई संकेत होते हैं, जो आपके गर्भवती होने की ओर इशारा करते हैं। तो चलिए जानते हैं इन संकेतोंके बारे में−

डॉक्टर बताते हैं कि जब एक महिला गर्भवती होती है तो उसके पीरियड्स आने खुद ब खुद बंद हो जाते हैं। ऐसे मेंअगर आपके पीरियड की डेट निकल गई हैं और एक सप्ताह बाद तक भी आपको माहवारी नहीं आ रही हैं तोबेहतर होगा कि आप एक बार प्रेग्नेंसी टेस्ट अवश्य कर लें।

इसे भी पढ़ें: हर महीने होने वाली पीएमएस की समस्या से कुछ इस तरह पाएं छुटकारा

सूजे हुए स्तन

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्भावस्था के शुरूआती दौर में महिला में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जिसकेकारण उनके स्तन अधिक सेंसेटिव हो जाते हैं। कई बार आपको सूजन का अहसास भी हो सकता है। हालांकि कुछसप्ताह बाद यह होने वाली असुविधा काफी हद तक कम हो जाती है, क्योंकि शरीर हार्मोनल परिवर्तनों कोसमायोजित कर लेता है।

इसे भी पढ़ें: थॉयराइड होने पर नजर आते हैं यह लक्षण, तुरंत करवाएं जांच

मतली या उल्टी

स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि गर्भावस्था में महिला को मतली या उल्टी हो सकती है। मॉÉनग सिकनेस, जो दिनया रात के किसी भी समय हो सकती है, अक्सर आपके गर्भवती होने के एक महीने बाद शुरू होती है। हालांकि, कुछमहिलाओं को पहले मतली महसूस होती है और कुछ को कभी इसका अनुभव नहीं होता है। जबकि गर्भावस्था केदौरान मतली का कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि ऐसा माना जाता है कि शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों केकारण ऐसा होता है।

इसे भी पढ़ें: जल्द घटाना है वज़न मोटापा कम करने के लिए पीएं करी पत्ते की चाय

अधिक पेशाब करना

यह भी अक्सर एक स्त्री के गर्भवती होने का संकेत देता है। हो सकता है कि इस समय आप सामान्य से अधिकबार पेशाब कर रही हो। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आपकेगुर्दे अतिरिक्त तरल पदार्थ को संसाधित करते हैं जो आपके मूत्राशय में समाप्त हो जाते हैं। जिससे आपकोबार−बार पेशाब करने की इच्छा होती है।

थकान

गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों की अगर बात की जाए तो इसमें थकान भी शामिल है। प्रारंभिक गर्भावस्था केदौरानए हार्मोन प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपको नींद आ सकती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

Imran Khan की बहन Aleema Khanum ने PIMS के इलाज पर उठाए गंभीर सवाल, मांगी स्वतंत्र जांच

सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने पर सख्त एक्शन लिया, Facebook पेज पर FIR दर्ज कराई

Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल