विटामिन सी की कमी होने पर हो सकते हैं यह गंभीर रोग

By मिताली जैन | Jun 22, 2019

अमूमन खट्टे पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन सी बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। यह वास्तव में एक एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकता है। अमूमन एक व्यस्क को 90 मिलीग्राम तथा महिला को 75 मिलीग्राम प्रतिदिन विटामिन सी लेना चाहिए। जब इसकी कमी हो जाती है तो मसूड़ों की सूजन, जोड़ों का दर्द, एनीमिया, दांत टूटना, मसूड़ों से खून आना, चोट लगना, बालों और त्वचा में बदलाव और अवसाद जैसे लक्षण नजर आते हैं। इतना ही नहीं, विटामिन सी की कमी कई गंभीर रोगों को कारण भी बन सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

कैंसर

चूंकि विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो मुक्त कणों को नष्ट करता है। यह फ्री रेडिकल्स शरीर में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए विटामिन सी की कमी से कैंसर हो सकता है। विटामिन सी त्वचा, गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर जैसे कैंसर को रोकने में उपयोगी हो सकता है।

ह्दय संबंधी समस्याएं

विटामिन सी की कमी से ह्दय संबंधी समस्याओं जैसे कमजोर रक्त वाहिकाएं या ह्दय की कार्यप्रणाली भी कमजोर हो सकती है। इसलिए अगर आप अपने ह्दय को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो डाइट में विटामिन सी युक्त आहार को अवश्य शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: राजमा खाने के इन फायदों से अब तक नावाकिफ होंगे आप

अनीमिया

विटामिन सी की कमी व्यक्ति में खून की कमी का कारण भी बनती है। दरअसल, विटामिन सी लाल रक्त कोशिकाओं में पाए जाने वाले हीमोग्लोबिन के लिए आवश्यक आयरन के अवशोषण को सहायता करता है। इसलिए अगर शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तो इससे आयरन के अवशोषण में परेशानी होती है और व्यक्ति को खून की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

संक्रमण का खतरा 

विटामिन सी की कमी से शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, विटामिन सी बॉडी के नेचुरल हीलिंग प्रोसेस में मददगार है और जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है तो व्यक्ति का घाव, जलन या अन्य चोटें जल्द ठीक नहीं हो पातीं।

इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में ककड़ी का सेवन बचाएगा इन परेशानियों से

ब्लीडिंग गम या सूजन की परेशानी

त्वचा की तरह, हमारे मसूड़े भी कोलेजन से बने होते हैं। यह कोलेजन शरीर द्वारा विटामिन सी के का उपयोग करके उत्पादित किया जाता है। विटामिन सी की कमी होने पर व्यक्ति को मसूडे़ फूलना या ब्रश करने पर खून बहने की समस्या बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, विटामिन सी की कमी के कारण दांत गिरना या मसूड़ों के घाव में बैक्टीरिया संक्रमण भी हो सकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

एक ही युद्ध, अलग-अलग नतीजे! ईरान, लेबनान और हिज़्बुल्लाह से निपटने के तरीके पर अमेरिका और इज़राइल में बढ़े मतभेद

Ukraine Targets Russian Fuel | रूस की इकोनॉमिक लाइफलाइन पर यूक्रेन का प्रहार! क्रीमिया के तेल प्रतिष्ठानों में आग लगी | Ukraine Russia War

TMC में ऐतिहासिक बगावत! संसद तक पहुंची विद्रोह की आग, 20 सांसदों का दावा, क्या गिर जाएगी ममता बनर्जी की पकड़?

Patna Coaching Firing Controversy | मशहूर शिक्षक Khan Sir को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक